वाराणसी : बिहार के गौरवशील होनहार नायक शुशांत सिंह राजपूत के स्मृति में धरती फॉउंडेसन ने एक लाख वृक्षों का वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया है।
शुशांत के अंतिम विदाई पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा ऐसे प्रतिभावान कर्मठशील कलाकार के स्मृति में धरती फॉउंडेसन के संस्थापक कवि निशांत भरद्वाज राजपूत ने अपने फॉउंडेसन के माध्यम से बताया कि इस प्रकार के संघर्षशील कलाकार कभी नही मरते वो हमेशा लोगो के दिलों पर अपना वर्चस्व बनाये रखने में सफल होते है तथा अपनी प्रतिभा से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरक के रूप में साबित होते है अर्थात आने वाली पीढ़ी उनसे सकारात्मक प्रतिभा को अर्जित कर सकने में सफल हो सकती है.!
तथा कवि जी ने अपने संबोधन में शुशांत के प्रतिभा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शुशांत सिंह जैसी शख्सियत करोड़ो में एक होती है। जो अपना जीवन अपने प्रतिभा से लोगों को प्रेरणा देने में समर्पित कर देते है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।
इसके साथ-साथ सभी कलाकारों को उनके जीवन कर्म से सकारात्मक प्रेरणा लेने की बात कही। उनके स्मृति में फॉउंडेसन के माध्यम से विभिन्न जगहों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे का पौधरोपण करने को कहा..!
संस्थापक ने ये भी बताया कि वो स्वयं अपने नेतृत्व में एक लाख पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन भिन्न-भिन्न जगहों पर कराएंगे जिसमें लोगों को विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगवाकर उनका देखभाल करने का संकल्प दिलवाएंगे।
